इटानगर। अरूणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले में एक निजी स्कूल के
छात्रावास के वार्डन को 14 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप
में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि जिले के लिकाबाली क्षेत्र
में स्थित निजी स्कूल के छात्रावास का वार्डन विपिन विस्वान ने पिछले कुछ
साल के दौरान ये करतूत की है। दुष्कर्म पीड़ित छात्राओं की उम्र चार से 13
साल तक है। विपिन उस निजी स्कूल में शिक्षक भी था। वह पहले छोटी बच्चियों
को फुसलाता था और उसके बाद दुष्कर्म करता था। घटना का खुलासा गत सोमवार को
हुआ जब कुछ छात्राओं ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी
ने छात्राआें को धमकी भी दी थी। पुलिस ने इस मामले में स्कूल के प्राचार्य
और दो अन्य कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
To read full story, please visit Dainik Navajyoti ePaper
To read full story, please visit Dainik Navajyoti ePaper
No comments:
Post a Comment